latest news

All News News Update

  • 11th February 2025

जीते हुए विधायकों में से ही बनेगा दिल्ली का अगला CM – सूत्र दिल्ली विधानसभा चुनाव में BJP को बड़ी जीत हासिल हुई है. अब राजधानी में अगले मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चर्चा तेज हो गई है. सूत्रों के अनुसार, बीजेपी का अगला मुख्यमंत्री विधायकों में से ही होगा. इसके अलावा, पार्टी इस बार महिला विधायक को भी मुख्यमंत्री पद पर काबिज कर सकती है, जिससे एक नई दिशा मिल सकती है. दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री विधायक ही होगा, सांसद को मुख्यमंत्री बनाए जाने की संभावना कम बताई जा रही है. राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, इस बार महिला विधायक को भी मुख्यमंत्री के रूप में पेश किया जा सकता है. इसके साथ ही मंत्रिमंडल में महिलाओं और दलित समुदाय के प्रतिनिधित्व को भी प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि समाज के सभी वर्गों की बेहतर हिस्सेदारी सुनिश्चित की जा सके. राजनीतिक माहौल के बीच यह माना जा रहा है कि आगामी चुनाव में मुख्यमंत्री पद के लिए विधायकों में से ही किसी नाम पर निर्णय लिया जाएगा और पार्टी इस दिशा में तैयारियों में जुटी हुई है.

https://www.facebook.com/share/p/16FoXLE4f4/

read more
  • 4th February 2025

6 साल बड़ी मुस्लिम लड़की पर आया भारतीय क्रिकेटर का दिल, तोड़ डालीं धर्म की बेड़ियां, फिल्मी है लव स्टोरी क्रिकेट की दुनिया में सिर्फ स्ट्रगल स्टोरीज नहीं बल्कि कुछ लव स्टोरीज भी चर्चा में रहती हैं. कभी बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ अफेयर के चर्चे देखने को मिलते हैं तो कभी कोई धर्म की बेड़ियां तक तोड़ देता है. आज हम ऐसे ही भारतीय क्रिकेटर की लव स्टोरी बताने जा रहे हैं जिसका दिल खुद से 6 साल बड़ी मुस्लिम मॉडल पर आया और कुछ दिन डेट के बाद शादी रचा ली. इस खिलाड़ी को इसके लिए आलोचनाओं का भी शिकार होना पड़ा. हम बात कर रहे हैं टीम इंडिया के विस्फोटक ऑलराउंडर शिवम दुबे की. उनकी पत्नी का नाम अंजुम खान है और दोनों ने साल 2021 में शादी रचाई थी. मुस्लिम होने के चलते दुबे की फैमिली भी उनकी शादी के लिए नहीं मानी लेकिन दुबे अपनी जिद पर अड़े रहे. अंजुम खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं चूंकि उन्होंने मॉडलिंग भी की है. दुबे ने साल 2019 में टीम इंडिया में अपने डेब्यू के बाद कोविड के दौरान शादी की थी. . . दुबे और अंजुम खान ने हिंदू रीति रिवाज के अलावा मुस्लिम रीति-रिवाज से भी शादी रचाई. दोनों को इसके लिए काफी ट्रोलिंग का भी शिकार होना पड़ा था. अंजुम खान ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है. शिवम दुबे से अंजुम खान 6 साल बड़ी हैं. अंजुम का जन्म 2 सितंबर 1986 को हुआ था जबकि दुबे का जन्म 26 जून 1993 को हुआ. शादी के एक साल बाद अंजुम खान ने बेटे को जन्म दिया था. फरवरी 2022 में दुबे पिता बने और शादी के बाद फैमिली भी राजी हो गई. दुबे के बेटे का नाम अयान है जो अभी दो साल के हैं. दुबे मौजूदा समय में टीम इंडिया का हिस्सा हैं. 2019 में टीम इंडिया से ड्रॉप होने के बाद आईपीएल के जरिए उन्होंने एक बार फिर दमदार वापसी की

https://www.facebook.com/share/p/15q7LRpmT8/

read more
  • 3rd February 2025

Stock Market Fall: टैक्स छूट पर भारी पड़ा ट्रंप का टैरिफ वॉर! शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स-निफ्टी में तेज उठा-पटक देश का आम बजट (Union Budget 2025) पेश होने के बाद आज शेयर बाजार बड़ी गिरावट लेकर खुला. बजट में किए गए तमाम बड़े ऐलानों का असर दिखने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन ऐसा नजर नहीं आया, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स बुरी तरह टूटकर ओपन हुए. एक ओर BSE Sensex खुलने के साथ ही 700 अंक तक फिसल गया, तो NSE Nifty भी 200 अंक से ज्यादा टूटकर कारोबार करता नजर आया. आम बजट में मोदी सरकार द्वारा 12 लाख रुपये तक की इनकम को टैक्स फ्री करने समेत अन्य बड़े ऐलानों का असर भी बाजार पर नहीं दिखा. जबकि दूसरी ओर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर (Trump Tariff War) का असर ग्लोबल मार्केट की तरह ही भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है.

https://www.facebook.com/share/p/12A7LrTGYzV/

read more