
‘बाहुबली’ और ‘आरआरआर’ जैसी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई करने वाले राजामौली से जुड़ी बड़ी खबर है. साउथ के सबसे बड़े डायरेक्टर का तमगा लेने वाले राजमौली पर कभी उनके करीबी दोस्त रहे श्रीनिवास राव ने हैरेसमेंट का आरोप लगाया है. इसके साथ ही सुसाइड नोट लिखा है जिसमें उन्होंने दावा किया है कि एक महिला की वजह से उन्होंने करियर बर्बाद कर दिया. राजामौली पर गंभीर आरोप लगाने वाले इस शख्स का नाम श्रीनिवास राव है. श्रीनिवास राव एक प्रोड्यूसर हैं. इन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर राजामौली के खिलाफ ये सब बातें बोलीं. इन्होंने कहा कि वो और राजामौली साल 1990 में दोस्त हैं. लेकिन इस वीडियो में इन्होंने राजामौली पर पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी बर्बाद करने का इल्जाम लगाया. राव ने ना केवल वीडियो खुद रिकॉर्ड किया बल्कि Mettu Police Station को भेजा.
श्रीनिवास राव ने वीडियो शेयर कर कहा- ‘मेरे पास आत्महत्या करने के अलावा कोई और ऑप्शन नहीं है. राजामौली ही वही इंसान हैं जिसकी वजह से मैं 55 साल की उम्र में भी अकेला हूं. हमने यमादोंगा तक साथ काम किया. लेकिन एक महिला के लिए मेरा करियर बर्बाद कर दिया. लव ट्रांएगल की वजह से रिश्ते में कड़वाहट आ गई. लेकिन उन्होंने मुझे सेक्रिफाइज करने को कहा. मैंने वो कर दिया. जब उन्हें लगा कि मैं लोगों को बता दूंगा तो उन्होंने मुझे टॉर्चर करना शुरू कर दिया. वो तब तक मुझे टॉर्चर करते गए जब तक नंबर वन नहीं बन गए. मैं 55 साल का हूं और अकेला हूं.’ राजामौली ने आखिरी बार 2022 में ‘आरआरआर’ फिल्म का निर्देशन किया था. जिसमें जूनियर एनटीआर और और राम चरण एक साथ थे. रिपोर्ट्स की मानें तो राजामौली इन दोनों महेश बाबू संग एक्शन एडवंचर फिल्म पर काम कर रहे हैं. जिसमें प्रियंका चोपड़ा बतौर लीड हीरोइन हैं.
Posted on 28th February 2025