अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद अमेरिका ने अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर निर्वासन अभियान शुरू किया है. इसी के तहत सोमवार को एक अमेरिकी सैन्य विमान अवैध प्रवासियों को लेकर भारत के लिए रवाना हुआ. अमेरिकी अधिकारी ने पुष्टि की कि यह विमान कम से कम 24 घंटे के अंदर भारत पहुंचेगा.राष्ट्रपति ट्रंप की वॉइट हाउस में वापसी के बाद यह भारत में पहला निर्वासन है.