Gautam Adani की नेटवर्थ अब 122 अरब डॉलर, 7 साल में इतनी बढ़ी संपत्ति

Spread the love

शेयर बाजार में पिछले कुछ दिन से आ रही गिरावट का फायदा गौतम अडाणी को मिला है। रिलायंस के शेयरों में आई भारी गिरावट के चलते मंगलवार को गौतम अडाणी कमाई के मामले में मुकेश अंबानी से आगे निकल गए और देश के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। फोर्ब्स के रियल टाइम नेट वर्थ डाटा के अनुसार अडानी की संपत्ति इस समय करीब 6.72 लाख करोड़ रुपये है। वहीं, मुकेश अंबानी की संपत्ति 6.71 लाख करोड़ रुपये है। इसके अलावा वैश्विक स्तर पर गौतम अडाणी इस समय दुनिया के 11वें सबसे अमीर शख्स हैं।डाटा के अनुसार 31 दिसंबर 2021 को अडानी की संपत्ति 5.82 लाख करोड़ रुपये थी। 18 जनवरी को यह बढ़ कर 6.95 लाख करोड़ रुपये हो गई थी। इस हिसाब से साल 2022 में अडानी की कुल संपत्ति में रोजाना 6000 करोड़ रुपये से अधिक इजाफा हो रहा है।

Posted on 15th April 2022

Latest Post